विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया

Spread the love

सोनभद्र। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच का कार्य लगातार जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 12 अक्टूबर से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट गोदाम, लोढ़ी में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के इंजीनियर मशीनों की जांच कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने गोदाम का निरीक्षण कर चल रहे चेकिंग कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बीईएल के इंजीनियरों से जांच प्रक्रिया की जानकारी ली तथा मशीनों की जांच की कार्यवाही का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों के तहत चल रही प्रक्रिया की स्थिति का जायजा लिया। ईवीएम और वीवीपैट की जांच का उद्देश्य मशीनों की कार्यक्षमता सुनिश्चित करना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान उनका सुचारु एवं व्यवस्थित उपयोग किया जा सके। निरीक्षण के दौरान सीओ चकबंदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और बीईएल के इंजीनियर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *