सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पीडीए जन पंचायत को जनपद क्या विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी के महुआरिया में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए विरोधी सरकार है। पीडीए समाज का विकास केवल सपा सरकार में संभव है। हम सभी पीडीए समाज की जिम्मेदारी है कि हम लोग आगामी विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, अवध नारायण यादव, केवल प्रसाद, राधेश्याम, हीराराम, रामप्रसाद, अनीता, चमेली, फुलवंती, रजवंती, अनीता, फुलवंती, इंद्रावती प्रजापति के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
पीडीए समाज का विकास केवल सपा सरकार में संभव है – हृदय नारायण प्रजापति
