पिपरी जल विद्युत परियोजना कॉलोनी से बेदखली रोकने की मांग, प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

पिपरी। पिपरी जल विद्युत परियोजना की आवासीय कॉलोनी में वर्षों से रह रहे परिवारों को बेदखली से बचाने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, पिपरी नगर अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी, जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री  हंसराज विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि वर्षों से निवास कर रहे परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए बेदखली की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही पात्र परिवारों को भूमि अथवा आवास का आवंटन, लीज या अन्य वैधानिक व्यवस्था उपलब्ध कराकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि पिपरी में अनेक परिवार लंबे समय से निवास कर रहे हैं। अधिकांश परिवारों के पास यहां के अलावा सिर छिपाने के लिए कोई अन्य आश्रय नहीं है तथा उनका जीवन-यापन भी इसी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। ऐसे में बेदखली की कार्रवाई से उनके सामने आवास और भविष्य को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। व्यापार संगठन के अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले को मानवीय एवं जनहित के दृष्टिकोण से देखते हुए संबंधित परिवारों के हितों की रक्षा की जाए और प्रशासन एवं परियोजना प्रबंधन के स्तर पर समुचित वैधानिक समाधान निकाला जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *