ऑपरेशन सतर्क के तहत मिर्जापुर स्टेशन पर 32.58 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Spread the love

प्रयागराज । रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशनों एवं ट्रेनों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट मिर्जापुर एवं राजकीय रेलवे पुलिस, मिर्जापुर की टीम ने प्रभावी समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 04157 कोलकाता स्पेशल के जनरल कोच से दो व्यक्तियों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 32.58 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40,000/- है, बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार साव (40 वर्ष), पुत्र रामेश्वर साव, पटना, बिहार तथा अमित कुमार (26 वर्ष), पुत्र संजय कुमार, पटना, बिहार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मिर्जापुर की ओर से उपनिरीक्षक- राजेश जोशी तथा राजकीय रेलवे पुलिस, मिर्जापुर की ओर से थाना प्रभारी- राजेश कुमार वर्मा ने नेतृत्व किया । रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए RPF एवं GRP के माध्यम से ट्रेनों तथा रेलवे परिसरों में लगातार सघन जांच एवं निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *