जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, पंजीकृत छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति किया जाये अनिवार्य – जिलाधिकारी

सोनभद्र।  जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन कार्य करते पाये गये। जिलाधिकारी ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनके बौद्धिक स्तर का जायजा लिया और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए अध्यापक/अध्यापिकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 135 में से 89 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पंजीकृत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को अधिकाधिक बढ़ाने के निर्देश दियें, उन्होंने कहा कि पंजीकृत छात्र-छात्रा विद्यालय आये, इसके लिए अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में मीनू के अनुसार बनने वाले भोजन के सम्बन्ध में बच्चों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त किये, उन्होंने कहा कि निर्धारित मीनू के अनुसार विद्यालय में भोजन तैयार कर बच्चों को समय से दिया जाये। उन्होंने कहा कि विद्यालय में परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर किया जाये। उन्होंने विद्यालय में पीने के पानी की स्थिति, शौचालय, दिव्यांग शौचालय, किचन में खाद्यान्न की स्थिति का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिये। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी  हेमन्त कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  मुकुल आनन्द पाण्डेय, डी0सी0 मनरेगा  रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी  विनय कुमार सिंह सहित विद्यालय प्रधानाचार्या, अध्यापक, अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *