सोनभद्र/डाला। (राकेश ) डाला पुलिस चौकी क्षेत्र की एलसी कॉलोनी में एक सीमेंट कंपनी के कर्मचारी का शव उसके बंद कमरे में मिला। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।मृतक की पहचान 40 वर्षीय निखिलेश कुमार निवासी सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। वह स्थानीय सीमेंट फैक्ट्री से जुड़ी जुगैल माइंस में पीसी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
बंद कमरे में मिला सीमेंट कंपनी कर्मचारी का शव, इलाके में मचा हड़कंप
