मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर सोन महोत्सव को पुनः चालू कराने की मांग

Spread the love

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा जिलाधिकारी से मिलकर सोन महोत्सव की तर्ज पर सोनभद्र में मेगा पर्यटन एवं उद्योग महोत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव प्रेषित किया। श्री शर्मा ने कहा कि सोनभद्र में सोन महोत्सव 2009-10 में जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना जिले की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत, और कला को सुरक्षित एवं प्रोत्साहित करना। स्थानीय और जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और बाहरी कलाकारों से सीखने के लिए उत्तम मंच प्रदान करना। दूसरा उद्देश्य था पर्यटन को बढ़ावा देना सोनभद्र की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों को राज्य स्तर पर पहचान दिलाना और पर्यटन को आकर्षित करना। तीसरा उद्देश्य था जनजाति संस्कृति का संरक्षण करना जिले में निवास करने वाली विभिन्न जातियों की अनूठी कला और परंपराओं को सहेजना और लोगों को मुख्य धारा से जोड़ना। परंतु पिछले दो दशक से सोनभद्र की पहचान विकसित करने वाला यह महोत्सव बंद पड़ा है। मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर कहा कि पूर्व में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सोन महोत्सव जनपद की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक था। यदि उपरोक्त कार्यक्रम को राज्य सरकार द्वारा मेगा पर्यटन एवं उद्योग महोत्सव के रूप में विकसित किया जाए तो यह केवल सांस्कृतिक आयोजन न रहकर पर्यटन उद्योग, निवेश व्यापार, एमएसएमई, ओडीओपी, हस्तशिल्प, जनजातीय कला तथा स्थानीय उद्यमिता का एक राष्ट्रीय मंच बन सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *