“सेवा, समर्पण और संवेदना का संगम: मेगा हेल्थ कैंप एवं सियाराम की रसोई ने छुआ जनमानस का हृदय

Spread the love

हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के 14वें स्थापना दिवस एवं बड़ा मंगल के पावन अवसर पर, ट्रस्ट एवं भूतनाथ मंदिर, इंदिरा नगर, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में “मेगा हेल्थ कैंप” तथा “सियाराम की रसोई” का आयोजन

“हेल्प यू ट्रस्ट का जनसेवा संकल्प : स्वास्थ्य, सहयोग और सम्मान हर जरूरतमंद तक

लखनऊ | हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के 14वें स्थापना दिवस एवं बड़ा मंगल के पावन अवसर पर, ट्रस्ट एवं भूतनाथ मंदिर, इंदिरा नगर, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में एक अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं जनकल्याणकारी “मेगा हेल्थ कैंप” तथा “सियाराम की रसोई” का आयोजन भूतनाथ मंदिर, इंदिरा नगर, लखनऊ परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन सेवा, समर्पण एवं मानवता के मूल्यों को साकार करते हुए समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

इस विशेष अवसर पर महामहिम राज्यपाल, बिहार, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन के सहयोग से कार्यक्रम को एक विशिष्ट प्रेरणा एवं गरिमा प्राप्त हुई। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों को जनसेवा से जोड़ते हुए व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न करना रहा।

“मेगा हेल्थ कैंप” के अंतर्गत लगभग 200 से अधिक लाभार्थियों को विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श, रक्तचाप एवं शुगर जांच, नेत्र परीक्षण एवं दृष्टि परामर्श, दंत परीक्षण एवं मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता, महिला स्वास्थ्य एवं प्रसूति संबंधी परामर्श, होम्योपैथिक परामर्श, उपचार एवं निःशुल्क दवा वितरण प्रमुख थे।

शिविर में आए लाभार्थियों ने न केवल अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान प्राप्त किया, बल्कि विशेषज्ञों से परामर्श लेकर अपने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूकता भी हासिल की।

?????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित “सियाराम की रसोई” ने सेवा एवं करुणा का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसमें लगभग 1000 श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को ससम्मान एवं प्रेमपूर्वक पूड़ी-सब्जी का वितरण किया गया। इस पहल ने समाज में सहयोग, समानता एवं मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करने का कार्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी रुद्रनाथ जी, मंदिर प्रमुख, बाबा भूतनाथ मंदिर; डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल, प्रबंध न्यासी, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट; डॉ. रूपल अग्रवाल, न्यासी; डॉ. शैली महाजन; डॉ. शिखा श्रीवास्तव; डॉ. संजय कुमार राणा, सदस्य, आंतरिक सलाहकार समिति, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

शिविर में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें डॉ. शिखा श्रीवास्तव (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. शैली महाजन (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, दंत चिकित्सा विभाग, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज), डॉ. शिखा वर्मा (दंत चिकित्सक, 32 Pearls Dental Clinic, लखनऊ), डॉ. मुग्धा (दंत चिकित्सक), डॉ. संजय कुमार राणा (वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, राणा होम्यो क्लीनिक), डॉ. आर. के. त्रिपाठी (जनरल सर्जन), डॉ. ए. के. गोयल (जनरल फिजिशियन), डॉ. बृजेश कुमार श्रीवास्तव (वरिष्ठ ऑप्टोमेट्रिस्ट, Dr. Agarwal’s Eye Hospital), डॉ. अमर सिंह (ऑप्टोमेट्रिस्ट, Dr. Agarwal’s Eye Hospital), विशेष शर्मा (मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, Dr. Agarwal’s Eye Hospital), देवेश प्रकाश वर्मा (टीम लीडर, Tata 1mg) तथा सत्यवान कुमार (फ्लेबोटोमिस्ट, Tata 1mg) शामिल रहे।

इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल ने महामहिम राज्यपाल, बिहार, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन तथा बाबा रुद्रनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य केवल सेवा प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना और हर व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। इस प्रकार के आयोजन हमारे संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।”

ट्रस्ट की न्यासी डॉ. रूपल अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “बड़ा मंगल जैसे पावन अवसर पर जनसेवा करना हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। हम भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”

कार्यक्रम में ट्रस्ट की आंतरिक सलाहकार समिति के सदस्य श्री के. पी. एस. चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही। स्वयंसेवकों द्वारा पंजीकरण, व्यवस्था संचालन, मरीजों के मार्गदर्शन एवं भोजन वितरण में अत्यंत अनुशासित एवं समर्पित भूमिका निभाई गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

यह आयोजन न केवल जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, बल्कि हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की सामाजिक प्रतिबद्धता, सेवा भावना एवं उत्तरदायित्व को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है।

ट्रस्ट भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करता रहेगा, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त एवं समर्थ बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *