–अब चितईपुर तक मिलेगी परिवहन सेवा
वाराणसी: रवींद्रपुरी स्थित गोपी राधा प्राइमरी स्कूल एवं गल्र्स इण्टर काॅलेज में छात्राओं की परिवहन सेवा में नई बस का शुभारंभ किया गया। बस का उद्घाटन दुर्गाकुण्ड के पार्षद श्री अक्षयवर सिंह ने नारियल फोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस यह बस सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर प्रदान करेगी। नई बस के आने से अब विद्यालय की परिवहन सेवा चितईपुर तक प्राप्त हो सकेगी।
पार्षद श्री अक्षयवर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं की सुरक्षा और समय पर स्कूल पहुँचना बेहद जरूरी है। विद्यालय यह नई बस इस दिशा में एक बेहतरीन कदम है। इस नई बस में जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे और फस्र्टएड बॉक्स, फायर फाइटिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक डा. मनोज कुमार शाह ने अतिथियों का स्वागत व निदेशिका डा. शालिनी शाह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुश्री स्मृति साह, उप प्रबन्धक डा. अभिनव भट्ट, प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती मृदुला ने विचार व्यक्त किये। सभी बच्चे नए बस में बैठकर अत्यंत ही खुश व उत्साहित हुए।
