प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण बनीं जरूरतमंद परिवारों के लिए खुशियों और सुरक्षा का आधार
भदोही, । केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा रहा है। भदोही जनपद में इन योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के जीवन में आया बदलाव इन योजनाओं की उपयोगिता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

डीघ विकास खंड के ग्राम सभा बीरापुर की श्रीमती तारा देवी पत्नी महेन्द्र कुमार का परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण पहले मिट्टी और झोपड़ी के कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात एवं खराब मौसम के दौरान परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पक्का आवास मिलने के बाद उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। अब परिवार को सुरक्षित छत के साथ-साथ सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिला है। श्रीमती तारा देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “पहले मिट्टी और झोपड़ी के घर में बहुत दिक्कत होती थी। आज पक्का घर मिलने से हमें बड़ी राहत मिली है। मैं मा. मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट करती हूं।”
इसी प्रकार ज्ञानपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत घाटमपुर की श्रीमती साधना शर्मा पत्नी शिव प्रसाद शर्मा के परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पक्का आवास प्राप्त हुआ। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका परिवार पहले मिट्टी के कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दिनों में घर में पानी आने तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। पक्का आवास मिलने के बाद परिवार को इन समस्याओं से राहत मिली है और जीवन अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हुआ है।
श्रीमती साधना शर्मा ने कहा, “पहले मिट्टी के घर में बहुत दिक्कत होती थी। पक्का घर मिलने से हमारी जिंदगी आसान हो गई है। मैं मा. मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट करती हूं।” इन दोनों परिवारों की बदली हुई जिंदगी इस बात का उदाहरण है कि आवास योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल पक्की छत उपलब्ध कराने की पहल नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की आधारशिला भी बन रही हैं। पक्का आवास मिलने से परिवारों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत मिली है और उनके जीवन में स्थायित्व एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ है। सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। योजनाओं का लाभ मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक परिवार अपने सपनों के पक्के आशियाने में सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं।
