सरकार आंचलिक पत्रकारों की मांगों पर गम्भीर नहीं है उसे जगाने के लिए बड़े आन्दोलन की आवश्यकता है – रामनरेश सिंह चौहान
श्री चौहान को राष्ट्रीय सनातन संघ का पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया
वाराणसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान का शनिवार को कैंट स्थित मानसरोवर होटल पर वाराणसी जनपद इकाई द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार को लेकर गहन चर्चा की गई।

बैठक में श्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार हमेशा से निष्पक्ष पत्रकारिता का पैरोकार रहा है उस जज्बे को सदैव बनाए रखना है। आंचलिक पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन होने के बावजूद सरकार हमारी मांगों पर गम्भीर नहीं है उसे जगाने के लिए बड़े आन्दोलन की आवश्यकता है। संगठन शीघ्र ही लखनऊ में बैठकर इस पर निर्णय करेगा। श्री चौहान ने कहा कि जिस जिले में संगठन कमजोर हो गया है वहां पर्वेक्षक भेज कर स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है। शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

बैठक के दौरान श्री चौहान को राष्ट्रीय सनातन संघ का प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश मनोनीत कर अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर ध्वनि मत से स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह, प्रदेश कार्यकारी सदस्य गजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे, राष्ट्रीय सनातन संघ के महानगर अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, महानगर प्रभारी राजेश त्रिपाठी, आरएसएस के मंडल सचिव उदय प्रताप सिंह मुन्ना, महानगर कोषाध्यक्ष वकील यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
