स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत प्रयागराज मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु संवाद

Spread the love

  प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संवाद एवं जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 09 अक्तूबर, 2026 को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल, उप मुख्य यातायात प्रबंधक अकांशु गोविल ने स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए यात्रियों एवं रेलकर्मियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया तथा रेलवे परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए प्रेरित कर स्वच्छता संवाद अभियान की शुरुआत की ।

इसी क्रम में प्रयागराज छिवकी, अलीगढ़ जंक्शन एवं टूंडला जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संवाद एवं जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रयागराज छिवकी: स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार एवं सफाई पर्यवेक्षक संजय पाण्डेय के नेतृत्व में यात्रियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई। 

अलीगढ़ जंक्शन: मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुमार एवं प्रोजेक्ट सुपरवाइजर द्वारा यात्रियों एवं अन्य उपस्थित लोगों को रेलवे परिसर में गंदगी न फैलाने, कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा कूड़े को निर्धारित कूड़ेदान में डालने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही, दूसरों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। टूंडला जंक्शन: मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ज्ञानेश कुमार एवं प्रोजेक्ट सुपरवाइजर द्वारा यात्रियों एवं उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने तथा रेलवे परिसर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने का संदेश दिया गया।

प्रयागराज मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य यात्रियों, रेलकर्मियों एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना विकसित करना है, ताकि सामूहिक प्रयासों से रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *