एनटीपीसी बाढ़ में स्वच्छता शपथ एवं प्रभात फेरी के साथ स्वच्छता पखवाड़ा 2026 की शुरुआत

Spread the love

पटना। एनटीपीसी बाढ़ में  16 मई 2026 को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ स्वच्छता शपथ एवं प्रभात फेरी के साथ किया गया। इस अवसर पर सी. सत्य राम कृष्ण, परियोजना प्रमुख (बाढ़), ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर  हरेकृष्ण जेना, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  अजीत कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम),  अरुण कुमार सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन) एवं श्रीमती सी. वी. एल. अनुराधा, अध्यक्षा, मंदाकिनी क्लब की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कर्मचारियों, महिलाओं एवं अधिकारीगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

विदित हो कि एनटीपीसी बाढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा 16 से 31 मई 2026 तक मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ जैसे स्वच्छता रैलियाँ, सफाई अभियान, प्रतियोगिताएँ तथा संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों एवं समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *