सफाई अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सफाई 

Spread the love

म्योरपुर / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा मे सोमवार को पहल परियोजना हिंडाल्को इंडस्ट्रीज द्वारा  म्योरपुर मे सफाई अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान सरस्वती शिशु मंदिर के बगल मे बस स्टैंड खेल मैदान से सूखा कचरा गीला कचरा को कचरे वाली गाड़ी में डाल उसका निस्तारण किया गया।  बता दे की यह अभियान न्यू सीट संस्था के द्वारा कराया जा रहा है इस अभियान में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है और गांव को भी साफ-सुथरा करने में मदद कर रही है।  ग्रामीण नशीम, अयूब अली, सुनील सोनी, सोनाबच्चा सोनी का कहना था कि जब तक हमारे अंदर साफ सफाई नहीं आएगी तब तक गांव में सफाई नहीं आ सकती। कहा कि हम लोग अपने घरों का कचरा ले जाकर बाहर रोड पर फेक देते हैं रोड पर ना फेंक कर उसे प्लास्टिक में रखे और कचरे वाली गाड़ी आती है तो उसमें डाल दें इससे कचरा भी साफ हो जाएगा और रोड पर गंदगी भी नहीं होगी, जब गंदगी नहीं होगी तो बीमारी नहीं फैलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *