एनटीपीसी विंध्याचल में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत कर्मचारियों हेतु वर्ग पहेली प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल के राजभाषा अनुभाग द्वारा राजभाषा पखवाड़ा 2025 की श्रृंखला में दिनांक 26 सितम्बर 2025 को कर्मचारियों हेतु वर्ग पहेली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया और उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि को बढ़ाना, शब्दावली ज्ञान का विकास करना तथा रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था। वर्ग पहेली जैसे रोचक और ज्ञानवर्धक खेलों के माध्यम से न केवल मनोरंजन हुआ बल्कि प्रतिभागियों को हिंदी भाषा की गहराई और समृद्धि से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर सहायक राजभाषा अधिकारी  कल्याण सिंह एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित रही। आयोजन को सफल बनाने में राजभाषा अनुभाग की टीम का योगदान उल्लेखनीय रहा। टीम ने प्रतियोगिता के संचालन में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *