BOKAROJHARKHAND

बीएसएल के निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत स्थानीय समुदाय के सशक्तीकरण हेतु शिक्षा और कौशल विकास पहलों का विस्तार

बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा अपने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थानीय विस्थापित परिवारों और स्थानीय युवाओं के शिक्षा…

BOKAROJHARKHAND

बीएसएल में एससी, एसटी एवं दिव्यांग कर्मचारियों हेतु विशेष जागरूकता कार्यशाला ‘जागृति’ का आयोजन

बोकारो । बोकारो स्टील प्लांट में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं दिव्यांग (PWD) कर्मचारियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यशाला “जागृति” का आयोजन किया गया।…

BOKAROJHARKHAND

बोकारो स्टील प्लांट तक अब देश के इस्पात क्षेत्र की सबसे लंबी स्लरी पाइपलाइन से पहुंचेगा लौह अयस्क

कच्चे माल की आपूर्ति होगी और अधिक तेज, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल बोकारो ।स्टील प्लांट (बीएसएल) जल्द ही एक नई और आधुनिक…

BOKAROJHARKHAND

बीएसएल में मुख्य महाप्रबंधकों एवं विभागाध्यक्षों के लिए ‘डिसरप्टिव इनोवेशन आइडेंटिफिकेशन वर्कशॉप’ का आयोजन

बोकारो ।स्टील प्लांट (बीएसएल) के मानव संसाधन विकास एवं प्रशिक्षण (Learning & Development) विभाग द्वारा बोकारो निवास में मुख्य महाप्रबंधकों (CGMs) एवं विभागाध्यक्षों (HoDs) के लिए “डिसरप्टिव इनोवेशन आइडेंटिफिकेशन वर्कशॉप” का आयोजन किया गया। वर्ष 2030 की चुनौतियों एवं वैश्विक इस्पात बाजार की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संयंत्र में नवाचार एवं दूरदर्शी सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह कार्यशाला आयोजित की गई। आज वैश्विक इस्पात उद्योग डीकार्बोनाइजेशन, इंडस्ट्री 4.0 तकनीकों के बढ़ते उपयोग, कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, ग्राहकों की बढ़ती गुणवत्ता अपेक्षाओं, वैश्विक प्रतिस्पर्धा तथा कार्यबल की बदलती संरचना जैसी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। इन परिस्थितियों में बीएसएल केवल क्रमिक सुधारों तक सीमित न रहकर डिसरप्टिव इनोवेशन के माध्यम से अपने परिचालन एवं रणनीतिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने की दिशा में अग्रसर है। कार्यशाला का उद्देश्य संयंत्र की प्रमुख प्राथमिकताओं, जैसे नवाचार, लागत में कमी, कार्यकुशलता, कार्यस्थल सुरक्षा, साइकिल टाइम में कमी, ब्रेकडाउन-मुक्त संचालन तथा सतत विकास से जुड़े व्यवहारिक एवं प्रभावी विचारों की पहचान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (आरडीसीआईएस), कार्यकारी निदेशक (एसडीटीडी) तथा कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन–एल एंड डी), एमटीआई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन निदेशक प्रभारी, बीएसएल द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डिसरप्टिव इनोवेशन संगठन की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को छोटे–बड़े सभी प्रकार के नवाचारी विचार निर्भीक होकर वरिष्ठ प्रबंधन के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के विषय की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य पर सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन–एल एंड डी) द्वारा एक प्रस्तुति दी गई। उन्होंने ही पूरे कार्यक्रम का सफल समन्वयन भी किया। इसके उपरांत सभी मुख्य महाप्रबंधकों एवं महाप्रबंधकों को 12 समूहों में विभाजित कर संरचित विचार–मंथन (ब्रेनस्टॉर्मिंग) कराया गया। प्रत्येक समूह ने विभिन्न क्षेत्रों में डिसरप्टिव एवं अभिनव सुझाव तैयार किए तथा उन्हें शीर्ष प्रबंधन के समक्ष प्रस्तुत किया, ताकि भविष्य में उनके क्रियान्वयन की संभावनाओं पर विचार किया जा सके। कार्यक्रम का समापन मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन–एल एंड डी) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस कार्यशाला के माध्यम से बोकारो स्टील प्लांट ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि नवाचार ही भविष्य की सफलता की कुंजी है और इसी सोच के साथ संयंत्र निरंतर उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।

BOKAROJHARKHAND

बीएसएल से सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

बोकारो ।इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में आज सेवानिवृत्त हो रहे 41 कर्मियों…

BOKAROJHARKHAND

बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन

बोकारो।बीएसएल के सीएसआर के तहत संचालित बोकारो इस्पात संजीवनी – मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) टाउनशिप के आस-पास के सीमावर्ती गांवों में…

BOKAROJHARKHAND

प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर बीएसएल में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

बोकारो। इस्पात संयंत्र में 25 जून को “प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

BOKAROJHARKHAND

बोकारो इस्पात संयंत्र: काव्य गोष्ठी में कवियों एवं कवयित्रियों ने बांधा समां…..

 बोकारो। इस्पात पुस्तकालय सेक्टर 5 में बोकारो इस्पात संयंत्र एवं अखिल भारतीय चेतना दर्पण के संयुक्त तत्वाधान में कवि गोष्ठी का आयोजन…

BOKAROJHARKHAND

बोकारो स्टील प्लांट द्वारा टाउनशिप में नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना के विकास कार्य जारी

बोकारो । स्टील प्लांट (बीएसएल) अपने टाउनशिप निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के लिए…