बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन

Spread the love

बोकारो।बीएसएल के सीएसआर के तहत संचालित बोकारो इस्पात संजीवनी – मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) टाउनशिप के आस-पास के सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध करा रही है। इस पहल के तहत, चिकित्सकों और पैरामेडिक्स की टीम से लैस मोबाइल मेडिकल यूनिट हर महीने लगभग 45 सीमावर्ती गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है।

इस क्रम में टांड बालीडीह में 43 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,  झोपड़ो एवं नरकरा में  क्रमशः 29 एवं 06 मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ तथा कुण्डौरी एवं महेशपुर गांवों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कुल 46 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई।  इसी प्रकार शिबूटांड़ एवं मोहनपुर गांवों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में क्रमशः 24 एवं 16 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और  परसाडीह एवं कनारी गांवों में क्रमशः 35 एवं 10 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविरों के दौरान मरीज़ों की ईसीजी सहित विभिन्न पैथोलॉजिकल परीक्षण किए गए। इसके अलावा आवश्यकता अनुसार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गई तथा टीबी से प्रभावित मरीजों को एंटी-टीबी किट वितरित की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *