महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

Spread the love

करमा,सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह के छात्र छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के सम्बन्ध में  थाने की महिला आरक्षी संध्या पांडेय द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी।
   उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक एवं प्रभावी जन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सभी वर्गों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रमुख सामाजिक विषयों जैसे लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा, साक्षरता एवं स्वास्थ्य पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए जनमानस को जागरूक किया गया।
  साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को दृष्टिगत रखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉलध्लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी के संबंध में विशेष जागरूकता उत्पन्न की गई। इसके बाद थाने कै उपनिरीक्षक चन्द्र भान द्वारा महत्वपूर्ण मोबाइल नम्बर 112 आपातकालीन सेवा, 1090/1091 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 181 महिला हेल्पलाइन,1930 दृ साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि की जानकारी छात्र छात्राओं को दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *