कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love

चन्दौली । महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित “संकल्प” हब फाॅर इम्पावरमेंट आफ वूमेन योजना के अन्तर्गत सितम्बर माह में 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय और सुदामा देवी महाविद्यालय में कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रागिनी सिंह द्वारा महिलाओं और बच्चियों को पॉश अधिनियम पर प्रशिक्षण दिया गया साथ ही पुष्पा कुशवाहा द्वारा महिलाओं को विस्तार से महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह एव शिक्षा पर जानकारी दी गई । विभागीय योजनाओं एवं  महिला हेल्पलाइन नंबर, की भी जानकारी दी गयी  कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा , प्रियंवदा सिंह, डीएमसी रागिनी सिंह, पुष्पा कुशवाहा ,अनुराधा वर्मा , रंजना श्रीवास्तव ,रीना आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *