जिला गंगा समिति चंदौली द्वारा गंगा स्वच्छता पदयात्रा निकाली गई
चन्दौली। जिलाधिकारी चंदौली चंद्र मोहन गर्ग एवं प्रभागीय वनाधिकारी काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर, वाराणसी बी. शिव शंकर जी के दिशानिर्देशों पर जिला परियोजना अधिकारी चंदौली दर्शन निषाद द्वारा गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण डाल्फिन संरक्षण के लिए जागरूकता हेतू पदयात्रा का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल के प्रतिनिधि संजय पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, पदयात्रा की अध्यक्षता संत प्रमुख छेदी स्वामी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रभु प्रजापति जी की गरिमापूर्ण उपस्थिति रहीं तीन किलोमीटर की पदयात्रा रतनपुर, भोजपुर कटेसर से होते हुए पुरानी डोमरी गंगा घाट गई सुशीला देवी बालिका विद्यापीठ रतनपुर ब्लॉक नियामताबाद चंदौली के 6 सौ से ज्यादा छात्र एवं छात्राओं नें पदयात्रा में सहभागिता सुनिश्चित किए, और बच्चों ने गगन भेदी नारा हर हर गंगे नमामि गंगे, देश धर्म का नाता है गंगा हमारी माता है, स्लोगन तख्तियां हाथों में लेकर नारे लगा रहे थे,
और अंत में विधायक प्रतिनिधि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों को और छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किए, दर्शन निषाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतू महत्त्वपूर्ण जानकारियां दिया गया और शपथ दिलाई गई, विधायक प्रतिनिधि संजय पासवान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब लोगों की जिम्मेदारी है, और गंगा स्वच्छता गंगा के शिवालयों देवालयों के पास रहने वाले लोगों का भी स्वच्छ रखने हेतू ध्यान दिया जाना चाहिए और इनकी आचार-विचार आचरण भी स्वच्छ गंगा रखने के लिए सम्वेदनशील होना चाहिए यह केवल सरकारी विभागों एवं अधिकारी की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर एक नागरिक भी ज़िम्मेदार बने,इसी उद्देश्य से ही नमामि गंगे परियोजना सफल हो रहा है, और पर्यावरण संरक्षण की संकल्पना साकार होगा।
