उद्यमियों की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता पर हो – मुख्य विकास अधिकारी

Spread the love

चंदौली। उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न व्यापारी समस्याओं के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई समस्याओं की निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में निगम द्वारा सी०सी० रोड का निर्माण कराया गया है जिससे सड़क काफी उपर हो गयी है। जबकि बिजली के खम्भे व तार की ऊँचाई निचे हो गई है। जिससे फैक्ट्री के अन्दर लोडेड ट्रको के उपर का हिस्सा तारो को छूता है। जिससे दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है।जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, चन्दौली को निर्देशित किया गया कि पुनः आगणन तैयार कर क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा, वाराणसी से सम्पर्क स्थापित करते हुए अगली बैठक से पूर्व प्रकरण को निक्षेपित कराना सुनिश्चित करें। 

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन, चन्दौली के द्वारा रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में प्रवेश करने हेतु उद्यमियों के गाड़ियों को लोक निर्माण विभाग के बहुत सकरे (लंका-अलीनगर मार्ग) रास्ते से होकर जाना पड़ता है। औद्योगिक क्षेत्र का एक मात्र प्रवेश मार्ग होने के कारण उद्यमियों की ट्रकों को सकरे मार्ग से गुजरना पड़ता है, जिसकी लम्बाई लगभग 900 मीटर है। उक्त मार्ग की चौड़ीकरण करने से औद्योगिक वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके। उद्यमियों ने सड़क के चौड़ीकरण हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने की मॉग की गयी है।मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा, वाराणसी को निर्देशित किया गया कि विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए प्राक्कलन को यथाशीघ्र स्वीकृत कराते हुए कार्य प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें।

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन द्वारा अवगत कराया गया कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित पार्क में गड्ढे हो जाने के कारण अधिक जल जमाव हो गया है। जिसके कारण पार्क के समीप की इकाईयों का वातावरण प्रदुषित रहने के कारण इकाईयों में कार्यरत श्रमिकों को संक्रमण की सम्भावना बनी रहती है। जिस पर क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा, वाराणसी को निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र सौंदर्य कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग राजधारी प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत एवं पीडब्लूडी प्रान्तीय खंड सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *