नगर में बन रही अनियमित नालियां के कारण जल जमाव की आ रही नौबत – आशुतोष कुमार

Spread the love

 सीएनडीएस विभाग द्वारा बनायी जा रही नालियों के मानक की करायी जाय जांच

सोनभद्र। जिले की एकमात्र नगर पालिका राबर्ट्सगंज में सीएनडीएस विभाग द्वारा बनायी जा रही नालियां अनियमित तरीके से बनाई जा रही हैं। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के साथ जवानों ने सीएनडीएस विभाग पर शनिवार को प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को नाली निर्माण को सुचारू ढंग से निर्माण कराये जाने के लिए ज्ञापन सौंपा। श्री दुबे ने बताया कि पिछले दिनों राबर्ट्सगंज  नगर पालिका अध्यक्ष से नगर में नालियों के जाम एवं सड़क को लेकर प्रदर्शन कर इसको सही ढंग से निर्माण कराये जाने की मांग किया गया था।
    जिसमें बाबत चेयरमैन रूबी प्रसाद ने कहा कि नगर में बन रही नालियों की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस है। इसके बाबत शनिवार को अधिशासी अभियंता से नगर में बनायी जा रही नालियों के निर्माण कार्य से अवगत कराते हुए बताया गया कि नाली सड़क के ऊपर है तो कहीं सड़क से काफी नीचे हैं जिसके कारण कई मकानों मे व दुकानों में पानी भर जा रहा है। ऐसे में बताया कि नालियां बनवाने के लिए जेसीबी से खोदवाकर बगल की दीवाल बनाकर नालियां बनाने का औपचारिकता पूरी की जा रही है। उसकी जांच करायी जाय क्योंकि पानी का फ्लो जो नीचे से होना है वह सही रूप से बन नहीं रहा है। नगर में निवास करने वालों के लिए यह बहुत  दिक्कत पैदा कर रहा है।  करोड़ों रुपए लागत से बन रही नालियों की अगर दिशा/दशा सही रहेगी तो पैसे का सही उपयोग भी साबित होगा। साथ आम जन मानस को राहत भी मिलेगी। सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता ने कहा कि उक्त मामले को देखवाकर सही कराया जायेगा। जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि ठेकेदार काम करके चले जाते हैं लेकिन स्थानीय निवासियों को समस्या से जूझना पड़ता है। इसलिए काम ऐसा कराया जाय कि हर व्यक्ति के लिए सही रहे। कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि अभी बरसात की शुरुआत हुई है और जिस प्रकार से शुक्रवार की हुई बरसात से पूरा नगर जलमग्न था कहना कतई गलत नहीं होगा की विभागों द्वारा साफ सफाई में एवं बरसात के पहले तैयारी में कमी थी, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि तीन-चार दिन बाद स्कूल खुल जाएंगे नगर में बन रही नालियां स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मुसीबत बन सकते हैं। इस मौके पर दयाराम प्रजापति, राजन पांडेय, रोहित भारती, मिथिलेश कुमार, अशोक कुमार, अमृत राज पाण्डेय, प्रमोद कुमार, ज्ञान चन्द्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *