आशा ट्रस्ट का 5 दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न

Spread the love

बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का 5 दिवसीय उत्सव मनाया 

कठपुतली नाटक का किया गया प्रदर्शन 

चौबेपुर सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा ग्राम भंदहा कला कैथी में आयोजित 5 दिवसीय समर कैंप का सोमवार को समापन हुआ, इस कैंप में विभिन केन्द्रों के कुल तीन दर्जन से अधिक बच्चे शामिल रहे । इस दौरान बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों के विभिन्न सत्रों में कविता, कहानी, कठपुतली, चित्र कला, पोस्टर, स्लोगन बनाना सीखा, साथ ही विज्ञान के रोचक प्रयोगों को किया और समझा । लैंगिक समानता, आपसी सहयोग, भाईचारा, सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर चर्चा भी की। समापन दिवस पर सुविख्यात कठपुतली कलाकार मिथिलेश दुबे की टीम द्वारा कठपुतली नाटक मुर्गा और सूरज, जहर तथा जल गुल्लक का प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर पर सभी बच्चों को उपहार देकर विदा किया गया । संस्था के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम आपसी सहयोग से एक दूसरे से काफी कुछ सीख सकते हैं और उसे अपने जीवन में अपना कर अच्छे नागरिक बन सकते हैं। 

आयोजन में दीन दयाल सिंह, सौरभ चन्द्र, प्रदीप सिंह, ब्रिजेश कुमार, रमेश प्रसाद, अवनीश पाण्डेय, अमित कुमार,मिथिल्श दुबे,डॉ इंदु पाण्डेय, वैभव पाण्डेय, जेसिका आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *