, वाराणसी । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बख्शी रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त- l, शोभित सिंघल एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II, मारुति नंदन त्रिपाठी ने भी साइकिल चलाकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, अधिक से अधिक साइकिल चलाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर फिटनेस, स्वच्छ पर्यावरण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया तथा सभी ने “फिट इंडिया, ग्रीन इंडिया” के संकल्प को दोहराया।
