वाराणसी में रायल गवर्नमेंट ऑफ भूटान को बौद्ध मंदिर एवं गेस्ट हाउस के निर्माण हेतु 02 एकड़ भूमि उपलब्ध करायी जायेगी

Spread the love

बौद्ध मंदिर के निर्माण से वाराणसी में बौद्ध श्रद्धालुओं का आगमन होगा और पर्यटन बढ़ेगा-जयवीर सिंह

लखनऊ। रायल गवर्नमेंट ऑफ भूटान को वाराणसी में बौद्ध मंदिर एवं गेस्ट हाउस के निर्माण हेतु 02 एकड़ जमीन वाराणसी के मौजा पिण्डरा अजईपुर कोलसला में उपलब्ध कराई जायेगी। उ0प्र0 सरकार की ओर से लीज डीड की कार्यवाही की जा रही है। शासन स्तर से डीड पर हस्ताक्षर करने हेतु मृदुल चौधरी,विशेष सचिव पर्यटन विभाग,उ0प्र0 को नामित किया गया है। भूमि स्थानान्तरित करने के लिए एमओयू का शीघ्र ही निष्पादन किया जायेगा।

यह जानकारी प्रदेश के प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि लीज डीड करने संबंधी समस्त प्रक्रिया पूरी करा दी गयी है। लीज डीड पर रायल गवर्नमेंट आफ भूटान के प्रतिनिधि एवं पर्यटन विभाग के निदेशक मृदुल चौधरी के हस्ताक्षर होंगे। उन्होंने बताया कि गवर्नमेन्ट ऑफ भूटान की तरफ से रायल गवर्नमेंट ऑफ भूटान दूतावास सांगचु सांगचु प्रमुख बौद्ध मंदिर बोधगया एवं छोटेन दोरजी लेयतशो दुगचेन, झुग द्रातशांग भूटान के केन्द्रीय भिक्षु निकाय में नामित किये गये हैं। प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप इस प्रकरण में उ0प्र0 सरकार द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि काशी में सारनाथ समेत विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल हैं। सालभर यहां देश विदेश के श्रद्धालुओं का आगमन होता है। बौद्ध मंदिर के निर्माण से यहां देशी एवं विदेशी बौद्ध अनुयायियों का आगमन होगा, जिससे पर्यटन गतिविधियां बढ़ेगी। बौद्ध पर्यटक बड़ी संख्या में संकिसा एवं कुशीनगर आते हैं। इसी कड़ी में बौद्ध मंदिर जुड़ जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बौद्ध सर्किट के अंतर्गत आने वाले स्थलों को आधुनिक अवस्थापना सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *