अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा प्रणाली से परिचित हुयी छात्राएं
छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण
वाराणसी सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहा कला कैथी ग्राम में बालिकाओं के लिए निःशुल्क संचालित आशा पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र की 36 छात्राओं ने वाराणसी के माधोपुर स्थित देश के प्रतिष्ठित आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल का भ्रमण किया ।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने अत्याधुनिक तकनीक से नेत्र चिकित्सा की बारीकियों को समझा साथ ही अस्पताल समूह द्वारा संचालित नेत्र चिकित्सा में त्रि वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के बारे में भी जानकारी प्राप्त की ।शंकरा आई हॉस्पिटल के यूनिट प्रबंध डॉ भारत सिह,
ऑप्टोमेट्रिस्ट इंचार्ज वॉट्सन, मानव संसाधन विभाग के सौरभ पाण्डेय एवं आउटरीच एडमिन संदीप सिंह ने छात्राओं का स्वागत करते हुए अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं, तकनीक एवं पाठ्यक्रम से परिचित कराया
।
छात्राओं के समूह के साथ आशा ट्रस्ट के कार्यकर्त्ता प्रदीप सिंह और सौरभ चन्द्र भी सम्मिलित रहे ।
