सुरक्षा को प्राथमिकता देने का फल: एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की तीन खदानों को 5 स्टार रेटिंग, पकरी-बरवाडीह पहले स्थान पर

Spread the love

राँची।एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कोयला मंत्रालय के कोयला नियंत्रक कार्यालय (सीसीओ) द्वारा की गई ओपन कास्ट कोयला खदानों की स्टार रेटिंग में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी की तीन खदानों को खनन कार्यों में बेहतरीन सुरक्षा के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है। पकरी-बरवाडीह, दुलंगा और तलाईपल्ली, तीनों खदानों को 5 स्टार रेटिंग मिली है। देश भर की 5 स्टार रेटिंग वाली खदानों में पकरी-बरवाडीह पहले स्थान पर रही, दुलंगा को 5वाँ स्थान और तलाईपल्ली को 8वाँ स्थान मिला।

एनएमएल की खदानें लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, पकरी-बरवाडीह लगातार दो साल से 5 स्टार रेटिंग सूची में पहले स्थान पर रही और दुलंगा को लगातार छह साल से 5 स्टार रेटिंग मिल रही है। कोयला खदानों की स्टार रेटिंग हर साल सीसीओ द्वारा की जाती है, ताकि देश की सभी कोयला और लिग्नाइट खदानों में सुरक्षित तरीके अपनाने को बढ़ावा मिले। ये नतीजे एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लगातार प्रयासों को दर्शाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *