जिपं अध्यक्ष,विधायक औराई व डीएम ने नव चयनित अनुदेशकों को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं,नियुक्ति पत्र पाकर अनुदेशकों के खिले चेहरे*
भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज लखनऊ लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नव चयनित 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत नव चयनित अनुदेशकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण के दृष्टिगत आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, जिलाधिकारी
शैलेष कुमार, अन्य संबंधित अधिकारियों एवं नव चयनित अनुदेशकों द्वारा देखा और सुना गया। उपर्युक्त द्वारा जनपद भदोही में नव नियुक्त 04 अनुदेशकों आस्था सिंह, मनिंद्र मौर्य, साजिद खान, वीना मौर्य को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य/नोडल आईटीआई विनोद कुमार, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं नव चयनित अनुदेशक आदि उपस्थित रहे।
