भदोही/ विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा केएनपीजी कॉलेज ज्ञानपुर में अनिरुद्ध त्रिपाठी,अध्यक्ष जिला पंचायत भदोही एवं दीपक मिश्रा, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी , बाल गोविंद शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार जिला समन्वयक ,कौशल विकास मिशन, आशुतोष सहाय पाठक ,जिला उद्योग अधिकारी एवं अजीत कुमार ,जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया । उसके उपरांत कौशल प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुये संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किये। कार्यक्रम को गति देते हुए कौशल विकास मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, आईटीआई के सेवायोजित उत्कृष्ट लाभार्थियों को कौशल यूथ आईकॉन प्रशस्ति पत्र के द्वारा सम्मानित एवं सफलता की कहानी साझा किया गया साथ ही साथ दिनांक 14 जुलाई 2025 को रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षण प्रदाता सह सहयोग सेवा समिति को प्रशस्ति पत्र एवं पीएम विश्वकर्मा योजना में उत्कृष्ट प्रशिक्षण संबंधित कार्य करने के लिए राजकीय आईटीआई ज्ञानपुर ,भदोही को प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया ,जनपद के औद्योगिक अधिष्ठान ओबीटी के प्रतिनिधि यशवंत सिंह को भी सम्मानित किया गया साथ ही साथ दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास मिशन आईटीआई के युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रचार प्रसार हेतु प्रशिक्षण एवं सेवायोजित से संबंधित लघु फिल्म एलईडी टीवी पर प्रसारण किया गया उक्त मौके पर शैलेंद्र कुमार मैनेजर, रजनीश सिंह चौहान, आदर्श सिंह, संजय कुमार योगेंद्र कुमार यादव, मनमोहन सिंह कृपा शंकर यादव, वरुण मौर्य, विपिन यादव, लव मिश्रा वीरेंद्र कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे ।
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर लाभार्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किया गया
