भीषण मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत 

Spread the love

पिता पुत्र की मौत से टूट गया परिवार 

आलापुर, अंबेडकर नगर। गत दिनों जहांगीरगंज मे हुए भीषण सड़क हादसे में बेटे के बाद इलाज के दौरान पिता ने भी  दम तोड दिया दर्दनाक हादसे में चार घरो में मातम पसरा हुआ है। मालूम हो जहांगीरगंज सीएचसी के सामने दो बाईकों की आपस में हुई टक्कर में घायल तीन लोगों में से एक की  लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि बेटे की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। घायल पिता रमेश निषाद ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली। जहांगीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में घायल एक और व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई। हादसे में अपने बेटे सौरभ को खो चुके पिता रमेश निषाद (45) ने भी लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

हादसे में पहले ही सौरभ (20), राजकुमार (22) और संजय निषाद (25) की मौके पर मौत हो चुकी थी दोनों बाइकों पर कुल छह लोग सवार थे। हादसे में घायल दो अन्य लोगों का राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में उपचार चल रहा है।इस हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर रमेश निषाद के परिवार से सामने आई है। शादी समारोह से लौटते समय बाइक चला रहे बेटे सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता रमेश जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे बुधवार को पिता की मौत की खबर पहुंचते हीबेटे के बाद पिता की मौत से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां विंद्रावती बेटे और पति दोनों को खोने के गम में बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। बहन प्रीति और छोटा भाई सागर का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे में जान गंवाने वाले राजकुमार मुंबई में टाइल्स लगाने का काम करते थे। महज 15 दिन पहले ही वह गांव लौटे थे। उनकी मौत से पत्नी पूनम और तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया बेटी क्षमता (17), बेटा रजनीश (15) और छोटी बेटी भोली (11) का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं संजय निषाद मोबाइल मैकेनिक का काम करते थे। मंगलवार रात वह राजकुमार और ओमप्रकाश के साथ जहांगीरगंज बाजार गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। संजय की मौत से मां ऊषा देवी और पिता रामबचन निषाद गहरे सदमे में हैं।एक ही हादसे ने चार परिवारों को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। दर्दनाक हादसे से क्षेत्र के गांवों में मातम पसरा हुआ है और हर किसी की आंख नम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *