एनटीपीसी अंता में प्ररेणा महिला मंडल एवं बाल भवन का वार्षिक समारोह आयोजित

Spread the love

बारा । एनटीपीसी अंता में प्ररेणा महिला मंडल एवं बाल भवन द्वारा 24 अप्रैल 2026 को प्ररेणा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा बावेजा के नेतृत्व में नेताजी ऑडिटोरियम में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनटीपीसी अंता के परियोजना प्रमुख श्री अनिल बावेजा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। इसके पश्चात बाल भवन के बच्चों द्वारा नृत्य, गीत एवं नाट्य मंचन सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अनिल बावेजा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्ररेणा महिला मंडल द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा की।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन उत्साह, उमंग एवं सामुदायिक एकता का प्रतीक रहा। कार्यक्रम में प्ररेणा महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती संतोषी देशमुख एवं महासचिव श्रीमती रश्मि सिंह सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश जैन, अपर महाप्रबंधक डॉ. दिव्या कासल, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन)  विपिन कुमार देशमुख एवं अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  दिलेर सिंह कुहाड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *