आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

Spread the love

आलापुर, अम्बेडकरनगर । विकास खण्ड जहांगीरगंज सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के साथ सुपोषित हुए बच्चों के माता-पिता तथा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर लाभार्थियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी व विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविन्द सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी सत्यप्रकाश पाण्डेय ने किया जबकि संचालन सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण चन्द्र भूषण ने किया। समारोह में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या धाम में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुना गया। मुख्य मंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए की गई घोषणाओं का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।बढ़े मानदेय से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने खुशी जाहिर किया। घोषणा के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब 12 हजार रुपये प्रतिमाह तथा सहायिकाओं को 6 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलने की बात कही गई। इसके साथ ही कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए 5 लाख रुपये के कैशलेस स्वास्थ्य कवर और साड़ियों की संख्या बढ़ाने की घोषणा भी की गई। घोषणाओं से आंगनबाड़ी कर्मियों में उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का बाल विकास परियोजना अधिकारी विनोद कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत सम्मान किया और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने  कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों के पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं इनका सम्मान किया जाना जरूरी था। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की अध्यक्ष सहित मुख्य सेविका और बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां, सहायिकाएं एवं लाभार्थी मौजूद रहे। समारोह के समापन पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *