ब्लू मिंग चिल्ड्रेन एकेडमी में धूम-धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस 

Spread the love

आलापुर, अंबेडकर नगर। विधान सभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत ब्लू मिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित मे शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने शिक्षकों को उपहार देकर स्वागत सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। छात्र छात्राओं ने शिक्षण कक्ष को सजाकर केक मिष्ठान रखकर शिक्षको का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत सम्मान किया। शिक्षकों ने केक काटा और छात्र छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने अपने शिक्षकों को उपहार स्वरूप कलम, डायरी, शिक्षक कार्ड, आदि देकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता, संरक्षक लालमणि गोंड, प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता, शिक्षक विभायराज उपाध्याय, प्रेमचन्द गुप्ता, सुनील कुमार  गुप्ता, दिलशाद अहमद, सुरेन्द्र प्रजापति, हरीराम शुक्ला, शिक्षिका सुमन वर्मा, अंजू विश्वकर्मा, प्रिया दूबे, जयमाला विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *