पर्यावरण संरक्षण की दिशा में CSR की पहल:मझिगँवा के आदिवासियों को मिले उन्नत किस्म के आम के पौधे

Spread the love

मझिगँवा, सिंगरौली । पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिंडालको महान के CSR विभाग द्वारा मझिगँवा गांव में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय आदिवासी समुदाय को उन्नत किस्म के आम के  पौधे वितरित किए गए। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है, बल्कि इससे ग्रामीणों को दीर्घकालिक आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के दौरान CSR प्रमुख संजय सिंह, साथ ही विभाग से धीरेन्द्र तिवारी तथा बीरेंद्र पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने पौध वितरण के साथ ही आदिवासी समुदाय को पर्यावरण रक्षण में उनकी पारंपरिक भूमिका के लिए सम्मानित किया और उन्हें ‘पर्यावरण प्रेमी जनजाति’ की संज्ञा दी।

इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ पौधे देना नहीं है, बल्कि समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना भी है। आम के ये पौधे आने वाले वर्षों में उन्हें न केवल पर्यावरणीय लाभ देंगे, बल्कि फल उत्पादन से उनकी आजीविका में भी सहारा बनेगा।”

कार्यक्रम के अंत में सभी  उपस्थित ग्रामीण जनों ने दिए गए  पौधों का अपने घरों में रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को निभाया।

हिंडालको महान का यह कदम स्थानीय विकास और हरित भविष्य की ओर एक प्रेरणादायक प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *