विश्व पर्यावरण दिवस पर पीवीयूएनएल,पतरातू में वृक्षारोपण एवं प्रभात फेरी का आयोजन

Spread the love

पतरातू।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पतरातू विद्युत उत्पादक निगम लिमिटेड (PVUNL) में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर वृक्षारोपण एवं प्रभात फेरी का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई जिसमें पीवीयूएनएल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं GEM की प्रतिभागी बालिकाएं शामिल हुईं।

इस अवसर पर आर.के. सिंह,मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीवीयूएनएल ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “स्वच्छ और हरित पर्यावरण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।” रीता सिंह, अध्यक्ष, स्वर्णरेखा महिला समिति ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया।

मनीष खेतराल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम),जियाउर रहमान, प्रमुख मानव संसाधन,सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई औषधीय एवं छायादार वृक्ष लगाए गए।

कार्यक्रम में बालिका सशक्तिकरण मिशन (GEM) की प्रतिभागियों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से जीवंत बना दिया। पीवीयूएनएल परिवार द्वारा किया गया यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *