आदिशक्ति मां जगदम्बा की मुर्तियों का विसर्जन शुरू 

Spread the love

आलापुर, अंबेडकर नगर।  शारदीय नवरात्रि और विजयदशमी पर्व की पूर्णाहुति के साथ जगह जगह स्थापित आदि शक्ति जगदम्बा की मूर्तियों का विसर्जन शुरू हो गया है। मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के बाद  भक्तो की भारी भीड़ गगनभेदी नारों के साथ दुर्गा पंडालों से मूर्तियों को विसर्जन के लिए गाजे बाजे और नाचते गाते अन्तिम दर्शन कर विदा किया। नव दुर्गा पूजा समिति कल्यानपुर द्वारा कल्याणेश्वर महादेव मंदिर पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा कल्यानपुर की महारानी को आज भव्य विदाई दिया। माताओं बहनों ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया तो नवयुवकों ने नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु कन्हैया यादव, शशांकमणि गोंड, विशाल गोंड, राकेश मौर्य, पंकज शर्मा, सत्यप्रकाश तिवारी, सर्वेश कन्नौजिया, दीपक तिवारी, शुभम तिवारी, सत्यम मौर्य, अर्पित, विमल उपाध्याय शुभम सहित सैकड़ों माताओं बहनों एवं बच्चों ने स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों को श्रद्धा के साथ अंतिम विदाई दिया। मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन चांडी पुर घाट पर किया जाएगा जहां सुरक्षित तरीके से विसर्जन सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *