प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अंतर्गत प्रयागराज-पं. दीन दयाल उपा. जं. खंड पर जिगना और गैपुरा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के हेतु किये जा रहे यार्ड रीमाडलिंग कार्य के कारण गाड़ियों का ठहराव स्थगित करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
अस्थायी ठहराव स्थगन –दिनांक 24.10.2026 से 01.11.2026तक (09 दिनों के लिए)जिगना स्टेशन पर निम्नलिखित ट्रेनों का ठहरावअस्थायी रूप से स्थगित रहेगा-
• गाड़ी संख्या 64595 (पं. दीन दयाल उपा. जं.-सूबेदारगंज मेमू) • गाड़ी संख्या 63237 (पं. दीन दयाल उपा. जं.-सूबेदारगंज मेमू) • गाड़ी संख्या 13309 (चुनार-प्रयागराज एक्सप्रेस)
