हर्ष एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा महिलाओं के लिए जागरूकता सह सशक्तिकरण बैठक का आयोजन

Spread the love

सोनभद्र। हर्ष एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को महिलाओं के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का संचालन ट्रस्ट के फील्ड ऑफिसर राम अवध सिंह द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा सरकार एवं ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान फील्ड ऑफिसर राम अवध सिंह ने महिला सशक्तिकरण, स्व-सहायता समूह शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वरोजगार से जुड़ी प्रमुख योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब समाज की महिलाएँ सशक्त और जागरूक होंगी, तभी परिवार और समाज का वास्तविक विकास संभव है। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने योजनाओं से जुड़ी अपनी शंकाओं को रखा, जिसका संतोषजनक समाधान किया गया। ट्रस्ट द्वारा महिलाओं को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए हर संभव मार्गदर्शन और सहायता देने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की कई महिलाएँ एवं ट्रस्ट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *