जरगो नहर के निकास द्वार स्नान कर रहा युवक डूबा हुई मौत 

Spread the love

अहरौरा ,मिर्जापुर । क्षेत्र के जरगो जलाशय के जरगो नहर के निकास द्वार के पास सोमवार को दोपहर में लगभग 12 बजे दोस्तों संग स्नान कर रहा युवक तजमेरी 18 वर्ष पुत्र इदरीश पानी के के तेज बहाव के कारण डूब गया वही साथ आए दोस्त मौके से डर के कारण भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर को बंद करा कर युवक के शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की चुनार थाना क्षेत्र के रूपोधा गांव निवासी कुछ लड़के जरगो जलाशय घूमने आए थे और वे जरगो मुख्य नहर के प्रवेश द्वार पर स्नान कर रहे थे की पानी का तेज बहाव होने के कारण डूब गया। मृतक के भाई अजमेरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण को भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *