खनन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान अवैध उपखनिज परिवहन में कुल 23 वाहन पकडे गये

Spread the love

*पकड़े गए 23 वाहनों से  प्राप्त होगा 11 लाख रूपये सरकारी राजस्व*

भदोही / जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशानुसार व अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) भदोही के नेतृत्व में खनन विभाग द्वारा 02 दिवस जॉच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध उपखनिज परिवहन में कुल 23 वाहन पकडे गये, जो जनपद के विभिन्न पुलिस चौकी थाना में निरूद्ध किया गया है। जिनसे लगभग रूपया 11 लाख रूपये सरकारी राजस्व प्राप्त होगा। जिनमें से रूपया 07 लाख रूपये रायल्टी / जुर्माना वसूल किया गया तथा शेष वाहनों पर कार्यवाही चल रही है। जनपद में अवैध खनन / परिवहन की रोकथाम हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *