सोनभद्र। सोनभद्र में परिवहन विभाग के सहायक संभागीय अधिकारी के स्थानांतरण के बाद नवनियुक्त सहायक संभागीय अधिकारी के रूप में सुधा को सोनभद्र प्रथम दल में एआरटीओ (प्रवर्तन) के पद पर तैनाती मिली है।
उनकी नियुक्ति से जिले में प्रवर्तन कार्यों और सड़क सुरक्षा अभियानों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब हो कि सुधा इससे पूर्व राजस्व विभाग में समीक्षा अधिकारी के पद पर लखनऊ में कार्यरत थीं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सोनभद्र में सहायक संभागीय अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम चर्चित गौड़ से शिष्टाचार भेंट कीं। इस दौरान अधिकारियों ने बुकें भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार नई तैनाती की गई है।
डीएम से एआरटीओ ‘प्रवर्तन’ ने की शिष्टाचार भेंट, संभाला पदभार
