बीआरबीसीएल में बालिका सशक्तिकरण अभियान का भव्य समापन,श्रीकान्त शास्त्री ने बढ़ाया बच्चियों का उत्साह

Spread the love

औरंगाबाद।बीआरबीसीएल  द्वारा संचालित ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025’ का समापन समारोह 18 जून 2025 को सुमंगल सामुदायिक केंद्र में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर औरंगाबाद (बिहार) के जिला पदाधिकारी  श्रीकान्त शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में बीआरबीसीएल की ऊर्जा उत्पादन में भूमिका के साथ-साथ उसके सामाजिक उत्तरदायित्व  के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025’ को ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए एक सकारात्मक और परिवर्तनकारी पहल बताया।

 शास्त्री ने इस अभियान में शामिल 40 प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समाज को बदलने की दिशा में एक मजबूत नींव रखते हैं। 

इस अवसर पर बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक रंजन देहुरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने बच्चियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। 

यह 28 दिवसीय अभियान बीआरबीसीएल के आसपास स्थित 16 गांवों से चयनित 40 बच्चियों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें उन्हें अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ जीवन कौशल, आत्मरक्षा, कला, संगीत आदि विविध विषयों में प्रशिक्षित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *