भाजपा कोर कमेटी की बैठक में पदयात्रा को लेकर बनी रणनीति

Spread the love

 अहरौरा, मिर्जापुर/ भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक सोमवार को नगर पालिका परिषद के सामुदायिक भवन में हुई बैठक में   बीस नवंबर से निकलने वाली पद यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया।

 सामुदायिक भवन अहरौरा में विधानसभा स्तरीय पद यात्रा तैयारी बैठक में मुख्य अतिथि नवनियुक्त जिला प्रवासी धर्मवीर तिवारी ने कहा की सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वे  जन्मदिवस पर भाजपा निकाल रही है।यह पदयात्रा बीस नवम्बर को आयोजित की जाएगी जिसको सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पुरी तरह से कमर कस तैयार हो जाए।

 बैठक में विधानसभा संयोजक इंस पटेल विधानसभा प्रभारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चुनार दिनेश बर्मा  मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह अहरौरा नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी , अहरौरा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर ,विनोद पटेल, उमाशंकर प्रजापति ,राघवेंद्र प्रताप सिंह, अंजनी जायसवाल, योगेश पटेल, नवीन पटेल, मनोज मोदनवाल ,देवी प्रसाद सेठ, जगत सिंह ,अनूप आग्रहरी, संदीप पाठक, धर्मराज पटेल, बाबूलाल भारती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कृष्णा तिवारी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *