विद्यालय से चोरी गया सामान एवं राशन पुलिस ने किया बरामद 

Spread the love

चार चोरों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

अहरौरा, मिर्जापुर/ स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धुरिया से चोरी हुए सामानों को बरामद करते हुए चोरी में शामिल चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया की प्राथमिक विद्यालय धुरिया के प्रधानाध्यापक हेमन्त सिंह ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी की रविवार 26 अक्टूबर की रात्रि विद्यालय के कक्ष का ताला तोड़कर चोर चावल, गेहूं, गैस सिलेंडर, चूल्हा बर्तन सहित अन्य सामान उठा ले गए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार शातिर चोरों सूर्यभान निवासी जिगना, सूरज कुमार निवासी धुरिया, मोनू बिंद निवासी घाटमपुर, घनश्याम निवासी जिगना को पकड़ कर जब कड़ाई से पूछताछ किया तो गिरफ्तार किए गए चारों चोरों की निशानदेही पर चोरी गए सामानों गैस चूल्हा, सिलेंडर, राशन गेहूं, चावल बर्तन, समर सेबल को पंप को बरामद किया गया। सभी शातिर चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पूर्व में कई स्थानों पर इन लोगों द्वारा चोरी करने की बात भी स्वीकार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *