प्राथमिक विद्यालय रोशनहर का ताला तोड़कर चावल चोरी 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर/ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रोशनहर के स्टोर रूम में लगे लोहे के दरवाजे का ताला तोड़कर व नीचे से टाइल्स तोड़कर  चोर बुधवार की रात्रि तीन बोरी चावल उठा ले गए।विद्यालय के अध्यापक राजन अवस्थी ने बताया की गुरुवार को सुबह विद्यालय पहुंचने पर पता चला की विद्यालय के स्टोर रूम का ताला तोड़कर लोहे के दरवाजे में नीचे लगे भुनासी ताले के नीचे का टाइल्स तोड़ चोर दरवाजा चाड कर तीन बोरी चावल उठा ले गए हैं। घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पुलिस ने जांच पड़ताल किया। विद्यालय के अध्यापक ने बताया की दो दिन पूर्व में विद्यालय में चोरी का प्रयास किया गया था। इसके पूर्व क्षेत्र के अहरौरा डीह प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में चोरी की घटना होने से अध्यापकों में भय का माहौल है और रोष व्याप्त है । प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने प्रभारी निरीक्षक ने चोरी गए सामानों को बरामद करते हुए चोरों को गिरफ्तार करने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *