“सतर्कता जागरूकता अभियान- 2025″के अंतर्गत बरेका में चित्रांकन एवं वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

वाराणसी केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार तथा बरेका महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन एवं बरेका सतर्कता विभाग के तत्वाधान में
दिनांक 18 अगस्त 2025 से दिनांक 17 नवम्बर 2025 तक 3 माह का विशेष सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस
अभियान का मुख्य उद्देश्य सत्यनिष्ठा बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता का प्रचार प्रसार करना है।
सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10/10/2025 को मुख्य सतर्कता अधिकारी,श्री अंकुर चंद्रा के कुशल नेतृत्व में बाल
निकेतन स्कूल,बरेका में दो अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों में चित्रांकन प्रतियोगिता एवं सेंट जॉन्स स्कूल,बरेका में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की
छात्र-छात्राओं के बीच”संसाधनों की असमानता- भ्रष्टाचार की जननी है” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बाल निकेतन स्कूल में चित्रांकन प्रतियोगिता में शामिल आयु वर्ग एवं विषय:-
(1) कनिष्ठ वर्ग: कक्षा 1 से कक्षा 3 तक के छात्र-छात्राएं
विषय: “स्कूल चलें हम”
(2) वरिष्ठ वर्ग: कक्षा 4 से कक्षा 5 तक की छात्र-छात्राएं
विषय: “भ्रष्टाचार मुक्त भारत”
इस चित्रांकन प्रतियोगिता में बाल निकेतन स्कूल के 200 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं सतर्कता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित
किया।
सतर्कता जागरूकता अभियान- 2025 के अंतर्गत ही एक अन्य कार्यक्रम में सेंट जॉन्स स्कूल,बरेका में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की छात्र-
छात्राओं के बीच”संसाधनों की असमानता- भ्रष्टाचार की जननी है” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बात
विवाद प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पक्ष एवं विपक्ष में अपनी विचार मजबूती से रखें
तथा साथ ही सत्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर किया।
इस अवसर पर उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, धर्मेंद्र कुमार, मुख्य सतर्कता निरीक्षक, एस.के.जैन, आर.बी.पाल एवं प्रवीण
कुमार,जांच निरीक्षक राजेश कुमार की कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *