जनपद में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा पी0ई0टी0 -2025 शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न

Spread the love

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण कर किया निरीक्षण

पीईटी परीक्षा के दोनों दिन के सभी चारों पालियों को मिलाकर कुल 32160 में से, 26435 अर्थात 82.19 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी

भदोही / उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0)-2025 का दूसरा व अंतिम दिन जनपद के 17 परीक्षा केन्द्रों पर निष्पक्ष, पारदर्शी,शांतिपूर्ण व सकुशल ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा को नकल विहीन व पारदर्शी ढग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं  पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण कर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्र
जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्ञानपुर भदोही सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उनके द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम में परीक्षा कक्षों के गतिविधियों की जानकारी ली गई।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद के 17 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0)-2025 के द्वितीय दिन के लिये प्रथम और द्वितीय दोनों पालियों में पंजीकृत 8040 व 8040 के सापेक्ष क्रमशः  6597 व 6679 कुल 13276 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2804 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दोनों दिन के सभी चारों पालियों को मिलाकर कुल 32160 में से, 26435 अर्थात 82.19 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट,केंद्र व्यवस्थापक ,कक्ष अंतरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसका सभी ने सम्यक दायित्वों का निर्वहन किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *