पन्द्रह दिनों तक चलेगी चौक की बाल रामलीला 

Spread the love

मुकुट पूजन का कार्यक्रम सकुशल संपन्न 

अहरौरा, मिर्जापुर / नगर के चौक बाजार में स्थित श्री बाल रामलीला समिति के तत्वाधान में शनिवार की रात अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मुकुट पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस दौरान रामलीला सकुशल संपन्न कराने को लेकर समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की गई। रामलीला 20 सितंबर से शुरु होगा जो छः अक्टूबर तक चलेगा। बाल रामलीला समिति के अध्यक्ष कुमार आनंद ने बताया कि रामलीला  सकुशल संपन्न कराने को लेकर समिति के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। पन्द्रह दिनों तक रामलीला कराने पर सहमति बनी है। रामलीला को और भव्य बनाने को लेकर सभी ने कमर कस लिया है।स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता हैं। व्यास शिरीष चंद्र ने मुकुट का विधिवत पूजन अर्चन किया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।  इस दौरान बृजेश,किशन, बच्चा ,अश्वनी,कन्हैया,अमृत,विकास,सक्षम,रोज,रौनक,अभिषेक,पुष्कर,अथर्व सहित अन्य रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *