दोस्तों के साथ अहरौरा बांध में गेट के पास नहा रहा किशोर डूबा, गई जान 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर /अहरौरा बांध में 23 नंबर गेट के पास रविवार को सुबह लगभग दस बजे दोस्तों के साथ नहा रहे किशोर की डूबने से मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस गेट खुलवाकर किशोर को निकलवाया और स्थानीय चिकित्सालय ले आई जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बेलखरा ग्राम पंचायत के श्रीराम पुर निवासी 15 वर्षीय किशोर शनि कुमार पुत्र शिवपूजन अपने तीन चार दोस्तों के साथ अहरौरा बांध में नहाने गया था और 23 नंबर गेट के पास ऊपर से कूद कूद कर नहा रहा था इसी बीच पानी में डूब गया और 23 नंबर गेट से हो निकल रहे पानी में कही फस गया। शनि के पानी में डूबने के बाद उसके साथी शोर मचाने लगे और थोड़े दूर पर ही स्थित श्रीरामपुर उसके घर पर सूचना दिए इसी बीच भारी संख्या में भीड़ व पुलिस भी बांध पर पहुंच गई डूबे किशोर की खोजबीन शुरू कर दी गई लेकिन नही मिला इसके बाद बांध पर मौजूद जे ई से 23 नंबर गेट खोलवाया गया तब वह पानी के प्रेसर से बाहर बह कर निकला। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस व परिजन उसको लेकर सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र अहरौरा आए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है की मृत किशोर अपने पिता का इकलौता पुत्र था। वही घटना की जानकारी पर परिजनो में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *