अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा थाना प्रांगण में सोमवार शाम को ताजिया के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के कराने के थाना क्षेत्र के ताजियादारो की बैठक हुई। बैठक में ताजिया के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए लटकते बिजली तारों / केबिल को हटवाने की मांग ताजियेदारों ने किया। इसके साथ ही थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने कहा की कोशिश करे की आठ फीट ऊंची ताजिया बनाएं ताकि ताजिया उठाने के समय कोई समस्या उत्पन्न न हो। इस अवसर पर चौकी प्रभारी नगर आशीष कुमार सिंह, इमिलिया चट्टी चौकी प्रभारी सुनील कुमार, महेन्द्र कुमार सहित ताजियादार अफसर अंसारी, हाफिज रौशन, शमसुद्दीन, इलियास एजाज अहमद के साथ ही अन्य लोग उपस्थित रहे।
मुहर्रम 27 जून को आठ फीट की बनेगी ताजिया लटकते तारों को हटाने की मांग
